header ads

घरेलू शेयर बाजार की तेज शुरूआत, 220 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स

मुंबई, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत शुक्रवार को तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 220 अंकों की बढ़त के साथ 39,200 पर खुला। निफ्टी भी 68 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ 11,584 पर खुला।

एशिया के अन्य बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में आरंभिक कारोबार के दौरान मजबूती बनी हुई थी।

सुबह 9.21 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 157.08 अंकों यानी 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 39,136.93 पर बना हुआ था जबकि निफ्टी 61.75 अंकों यानी 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 11,577.85 पर कारोबार कर रहा था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 220.57 अंकों की तेजी के साथ 39,200.42 पर खुलने के बाद 39,114.13 तक फिसला।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 68 अंकों की तेजी के साथ 11,584.10 पर खुलने के बाद 11,559.40 तक फिसला।

पीएमजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sensex opens 220 points above domestic stock market
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget