header ads

निराशाजनक विदेशी संकेतों से 1100 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 3 फीसदी (लीड-2)

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। खराब वैश्विक संकेतों और डेरीवेटिव सीरीज के अनुबंधों की समाप्ति के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में कोहराम का आलम रहा। सेंसेक्स 1115 अंक लुढ़कर 36,554 पर ठहरा, जबकि निफ्टी 326 अंक टूटकर 10,806 के करीब बंद हुआ। दोनों प्रमुख सूचकांकों में करीब तीन फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स पिछले सत्र से 1114.82 अंकों यानी 2.96 फीसदी की गिरावट के साथ 36,553.60 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी बीते सत्र से 326.30 अंकों यानी 2.93 फीसदी की गिरावट के साथ 10,805.55 पर बंद हुआ।

जानकार बताते हैं कि निराशाजनक वैश्विक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव रहा और फ्यूचर्स एवं ऑप्शंस अनुबंधों के सितंबर महीने के अनुबंधों की समाप्ति का आखरी दिन होने के चलते भी बाजार में गिरावट आई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 386.24 अंकों की गिरावट के साथ 37,282.18 पर खुला और 36,495.98 तक लुढ़का जबकि दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स का ऊपरी स्तर 37,304.26 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 120.85 अंकों की गिरावट के साथ 11,011 पर खुला और दिनभर के कारोबार के दौरान 10,790.20 तक लुढ़का जबकि कारोबार के दौरान निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,015.30 रहा।

बीएसई मिडकैप सूचकांक पिछले सत्र से 304.71 अंक यानी 2.14 फीसदी टूटकर 13,933.21 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 331.25 अंक यानी 2.28 फीसदी फिसलकर 14,168.28 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में सिर्फ एक हिंदुस्तान यूनीलीवर का शेयर महज 0.36 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि 29 शेयरों में गिरावट रही।

सेंसेक्स के सबसे ज्यादा गिरावट वाले पांच शेयरों इंडसइंड बैंक (7.10 फीसदी), बजाज फाइनेंस (6.63 फीसदी), एमएंडएम (6.37 फीसदी), टीसीएम (5.50 फीसदी) और टेक महिंद्रा (5.23 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के सबसे ज्यादा गिरावट वाले पांच सेक्टरों में आईटी (4.45 फीसदी), टेक (4.25 फीसदी), ऑटो (5.56 फीसदी), धातु (3.51 फीसदी) और बैंक इंडेक्स (3.41 फीसदी) शामिल हैं।

पीएमजे/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sensex breaks 1100 points, Nifty 3 percent (lead-2) due to disappointing foreign signals
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget