डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार (26 अगस्त) को तेजी देखी गई। सेंसेक्स 86.30 अंक की बढ़ोतरी के साथ 38,930.18 के पार खुला। वहीं, निफ्टी में भी 17 अंकों की बढ़ोतरी देखी गई। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो में 1 परसेंट से ज्यादा की तेजी देखी गई है। वहीं बैंकों में सरकारी और निजी बैंक दोनों ही चौथाई से आधा परसेंट की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
Sensex opens at 38,930.18; up by 86.30 points. pic.twitter.com/Ngs0AAcJqG
— ANI (@ANI) August 26, 2020
बता दें कि इससे पहले, मंगलवार को सेंसेक्स 139 अंक की बढ़ोतरी के साथ 38,938.85 के पार खुला था। एसबीआई, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक के शेयर्स में बढ़त देखी गई थी और ये हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे।
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से मिली राहत, जानें आज आपके शहर में क्या है दाम
फिलहाल आज मेटल, फार्मा, IT, FMCG में फिलहाल कोई ज्यादा हलचल होते हुए नहीं दिख रही है। आज रियल्टी के शेयर भी आधा परसेंट ऊपर कारोबार कर रहे हैं। बाजार में निफ्टी के 32 शेयर हरे निशान के साथ और बाकी के 18 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि सेंसेक्स के 12 शेयरों में गिरावट है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment