डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 330.89 अंक की गिरावट के साथ 38,283.90 पर, वहीं निफ्टी 90.95 अंक की गिरावट के साथ 11385.40 पर खुला है। आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि टाटा कंज्यूमर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और ज़ी एंटरटेनमेंट सबसे सक्रिय शेयर हैं।
दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.43 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.33 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.64 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 354 अंक यानि 0.92फीसदी की कमजोरी के साथ 38,260.62 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 95 अंक यानि 0.84 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,315 के आसपास कारोबार कर रहा है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment