header ads

Share market: सेंसेक्स में 238 अंकों की तेजी, रिलायंस के शेयर में आया उछाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार (19 अगस्त) को शेयर बाजार बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 238.18 अंक यानी 0.62 फीसदी ऊपर 38766.50 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.53 फीसदी यानी 60.30 अंकों की बढ़त के साथ 11445.65 के स्तर पर खुला। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज तेजी पर कारोबार कर रहा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बढ़त पर खुला। सुबह 9.19 बजे यह 26.30 अंक (1.24 फीसदी) की तेजी के साथ 2,144.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2,118.55 के स्तर पर बंद हुआ था। 

Fuel Price: पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों से आज मिली राहत, जानें क्या है दाम

ये रहे हरे निशान पर
आज आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, एल एंड टी, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी लाइफ, हीरो मोटोकॉर्प, अडाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं जी लिमिटेड, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाल निशान पर खुले। 

वहीं बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो आज ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, आईटी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक सहित सभी सेक्टर्स की शुरुआत हरे निशान पर हुई। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market: Sensex gains 238 points, Reliance shares surge
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget