डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 219.61 अंक बढ़कर 39,293.53 पर और निफ्टी 59.7 अंक बढ़कर 11,609.30 पर खुला है। टाटा मोटर्स, आईटीसी और इंडसइंड बैंक में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा सक्रिय शेयर हैं। वहीं सेक्टरों में रियल्टी सूचकांक 3 प्रतिशत उछला, जबकि बैंकिंग सूचकांक आधा प्रतिशत बढ़ा।
दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.55 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज हल्की खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.13 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 220 अंक यानि 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 39,295 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 55 अंक यानि 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 11,605 के आसपास कारोबार कर रहा है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment