डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 125.71 अंक चढ़कर 38,754.00 पर खुला है। वहीं, निफ्टी 76.68 अंक की बढ़त के साथ 11,464.30 पर खुला है।
दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी सुस्ती देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.18 फीसदी हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।स्मॉलकैप शेयरों में कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.18 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.44 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
एजीआर पर सुनवाई के पहले बैंक शेयर दबाव में दिख रहे हैं। बैंक निफ्टी 0.36 फीसदी की कमजोरी के साथ 23,668 पर दिख रहा है। हालांकि ऑटो, मेटल और एफएमसीजी शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।
फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 160 अंक यानि 0.4 फीसदी की तेजी के साथ 38,820 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 55 अंक यानि 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 11,450 के आसपास कारोबार कर रहा है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment