header ads

Gold Market: सोने के भाव में 94 रुपए की गिरावट, 782 बढ़ी चांदी की चमक, जानें किसकी कितनी कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। HDFC सेक्योरिटीज के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकवाली दबाव के कारण दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमत 94 रुपए की कमी आई है। इसके साथ ही सोने की कीमत 52,990 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत में आज तेजी देखने को मिली। चांदी 782 रुपए बढ़कर 69,262 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,938 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर था, जबकि चांदी 27.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस संदर्भ में एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि सोने की कीमतों में शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में आई तेजी डॉलर इंडेक्स के गिरावट के साथ कम हो गई। इसके अतिरिक्त अमेरिका-चीन की व्यापार वार्ता में फिर से दबाव शुरू होने की खबर से भी सोने की कीमतें प्रभावित हुईं।

वायदा बाजार में इतनी रही कीमत
वायदा बाजार में पिछले दो सत्रों में तेज गिरावट के बाद आज सुबह भारत में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। वैश्विक दरों में रिकवरी से भारतीय बाजारों में कीमतों में तेजी आई। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.4 फीसदी ऊपर 52,345 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। जबकि चांदी वायदा 1,000 रुपए बढ़कर 68,579 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। पिछले दो सत्रों में सोना वायदा कुल 1,500 रुपए प्रति 10 ग्राम फिसला। जबकि चांदी करीब 1,650 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हुई। 

गुरुवार को 1492 रुपए सस्ता हुआ था सोना
कीमती धातुओं की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने का भाव 1,492 रुपए घटकर 52,819 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया था। साथ ही कमजोर रुख के कारण चांदी भी सस्ती हो गई थी। इसमें 1,476 रुपए की गिरावट आई और यह 67,924 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,927 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी 26.71 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Gold Market: Gold prices fall by Rs 94, silver rises by 782
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget