header ads

Fuel Price: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से मिली राहत, जानें आज आपके शहर में क्या है दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में उतार- चढ़ाव का असर घरेलू बाजार में सीधे तौर पर दिखाई देता है। फिलहाल लगातार 6 दिनों से पेट्रोल (Petrol) की कीमत में जारी बढ़ोतरी से आज आमजन को राहत मिली है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (बुधवार, 26 अगस्त) पेट्रोल- डीजल (Petrol - Diesel) के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। आपको बता दें कि कल पेट्रोल के दाम में 9 से 11 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी। 

वहीं बात करें डीजल (Diesel) की तो इसकी कीमत में लगातार 26 वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया है। मालूम हो कि पिछले महीने पेट्रोल के दाम स्थिर थे जबकि डीजल के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके चलते राष्ट्रीय राजधानी में डीजल का भाव ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया था। जुलाई महीने में डीजल के दाम 10 बार बढ़ाए गए थे। जिसमें 1.60 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी। फिलहाल जानते हैं आज पेट्रोल- डीजल के दाम...

नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया अरेस्ट वॉरेंट

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:- 

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

81.73 रुपए प्रति लीटर

73.56 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

88.39 रुपए प्रति लीटर

80.11 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

83.24 रुपए प्रति लीटर

77.06 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

84.73 रुपए प्रति लीटर

78.86 रुपए प्रति लीटर

समय पर फ्लैट नहीं देने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 26 august 2020
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget