डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू ईंधन बाजार में बीते एक माह से भी अधिक समय से स्थिर चल रही पेट्रोल (Petrol) की कीमत में अब लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (सोमवार, 17 अगस्त) पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि की है। राजधानी दिल्ली में जहां पेट्रोल के दाम में 16 पैसे बढ़े हैं, वहीं मुंबई में 14 पैसे, कोलकाता में 13 पैसे और चैन्नई में 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि डीजल का भाव आज भी जस का तस बना हुआ है। यानी कि देशभर में डीजल (Diesel) अपनी पुरानी कीमत पर उपलब्ध होगा।
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में करीब डेढ़ महीने बाद बढ़ोतरी शुरू की है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को महज 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद लगातार डीजल की कीमतों में इजाफा होते देखा गया। जबकि पिछले 15 दिनों से पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। इसका कारण अंतर्राष्ट्रीय ईंधन बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की मांग में कमी रही, जिससे बाजार में सुस्ती छायी रही।
Real Estate: पोस्ट कोरोना वर्ल्ड में कैसे कमाए रेंटल प्रोपर्टी से प्रॉफिट
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.73 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.45 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.30 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 83.87 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।
डीजल की कीमत
दिल्ली में राज्य सरकार से मिली राहत के बाद डीजल की कीमत 81.94 रुपए प्रति लीटर से घटकर 73.56 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 80.11 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.06 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 78.86 रुपए चुकाना होंगे।
जेपी विश टाउन में कम्प्लीट फ्लैटों के रजिस्ट्रेशन शुरू, सेल ने बायर्स को पैसे जमा करने को कहा
ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है।
इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment