डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में बीते एक माह से भी अधिक समय से स्थिर चल रही पेट्रोल (Petrol) की कीमत में आज (रविवार, 16 अगस्त) वृद्धि हो गई है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि की है। राजधानी दिल्ली में जहां पेट्रोल के दाम में 14 पैसे बढ़े हैं, वहीं मुंबई, कोलकाता और चैन्नई में इसके रेट में 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि डीजल का भाव जस का तस बना हुआ है। यानी कि देशभर में डीजल (Diesel) अपनी पुरानी कीमत पर उपलब्ध होगा।
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में पिछले कई दिनों से तेल ग्राहकों को राहत दी हुई थी। अगर पेट्रोल की बात करें तो इसमें करीब डेढ़ महीने बाद दाम बढ़े हैं। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को महज 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद डीजल की कीमतों में इजाफा होते देखा गया। पिछले 15 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं आया था। यानी पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल –डीजल के दाम स्थिर थे।
एयर इंडिया ने रातों-रात 50 पायलटों को निकाला
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.57 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.31 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.17 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 83.75 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।
डीजल की कीमत
दिल्ली में राज्य सरकार से मिली राहत के बाद डीजल की कीमत 81.94 रुपए प्रति लीटर से घटकर 73.56 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 80.11 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.06 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 78.86 रुपए चुकाना होंगे।
केंद्र को आरबीआई से लाभांश के रूप में मिलेंगे 57,128 करोड़ रुपये
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment