डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में इन दिनों सुस्ती छायी हुई है। जिसका कारण ईंधन की मांग में कमी होना है। इस बीच, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (गुरुवार,13 अगस्त) भी जनता को राहत दी है। जब लगातार 14वें दिन पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीते दो सप्ताह के आंकड़ों को देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक पेट्रोल और डीजल के भाव को स्थिर रखा था।
देखा जाए तो पिछले महीने तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल के रेट में लगातार बढ़ोतरी की थी। हालांकि इस दौरान 30 जुलाई को दिल्ली सरकार ने डीजल के दाम में 8.36 रुपए की कटौती थी जिससे दिल्ली में डीजल का दाम बाजार में 73.56 रुपए प्रति लीटर हो गया था। बात करें पेट्रोल के दाम की तो एक महीने से अधिक समय से इसकी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
Real Estate: जानिए भू-नक्शे के बारे में सब कुछ, आपके लिए ये क्यों है जरूरी?
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.19 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.05 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 83.63 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।
डीजल की कीमत
दिल्ली में राज्य सरकार से मिली राहत के बाद डीजल की कीमत 81.94 रुपए प्रति लीटर से घटकर 73.56 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 80.11 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.06 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 78.86 रुपए चुकाना होंगे।
सोना 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे, चांदी भी टूटी
ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है।
इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment