डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मांग में भारी कमी के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में इन दिनों सुस्ती ही छायी है। ऐसे में घरेलू बाजार में लगातार 13वें दिन आम जनता को राहत मिली है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (बुधवार, 12 अगस्त) भी पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। बीते दो सप्ताह के आंकड़ों को देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक पेट्रोल और डीजल के भाव को स्थिर रखा था।
देखा जाए तो पिछले महीने तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल के रेट में लगातार बढ़ोतरी की थी। हालांकि इस दौरान 30 जुलाई को दिल्ली सरकार ने डीजल के दाम में 8.36 रुपए की कटौती थी जिससे दिल्ली में डीजल का दाम बाजार में 73.56 रुपए प्रति लीटर हो गया था। बात करें पेट्रोल के दाम की तो एक महीने से अधिक समय से इसकी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में जून महीने में 16.6 फीसदी की गिरावट आई, लेकिन अनुमान से बेहतर
पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:-
|
महानगर |
पेट्रोल |
डीजल |
|
दिल्ली |
80.43 रुपए प्रति लीटर |
73.56 रुपए प्रति लीटर |
|
मुंबई |
87.19 रुपए प्रति लीटर |
80.11 रुपए प्रति लीटर |
|
कोलकाता |
82.05 रुपए प्रति लीटर |
77.06 रुपए प्रति लीटर |
|
चैन्नई |
83.63 रुपए प्रति लीटर |
78.86 रुपए प्रति लीटर |
सेंट्रल बैंक आफ इंडिया को पहली तिमाही में 147 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment