header ads

Fuel Price: पेट्रोल- डीजल की कीमतों में आज फिर मिली राहत, जानें क्या है दाम?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में कमजोरी का असर घरेलू बाजार में इन दिनों साफ नजर आ रहा है। आलम ये है कि भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने लगातार 9 दिनों से ईंधन के दाम स्थिर रखे हैं। बता दें कि पिछले सप्ताह कारोबार की समाप्ति पर कच्चा तेल प्रति बैरल 0.34 डॉलर चढ़ कर बंद हुआ था। ऐसे में आज (सोमवार, 10 अगस्त) भी पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मालूम हो कि जुलाई माह में सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ाया था। बीते जुलाई के दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। बात करें पेट्रोल के दाम की तो एक महीने से अधिक समय से इसकी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। आंकड़ों पर गौर करें तो 28 जुलाई से 31 जुलाई तक पेट्रोल और डीजल के भाव को स्थिर रखा था। फिलहाल जानते हैं आज देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत के बारे में...

12,000 स्टार्ट-अप के साथ वर्ल्ड टॉप-5 की रेस में शामिल होगी दिल्ली

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.19 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.05 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 83.63 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में राज्य सरकार से मिली राहत के बाद डीजल की कीमत 81.94 रुपए प्रति लीटर से घटकर 73.56 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 80.11 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.06 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 78.86 रुपए चुकाना होंगे।

पीएम ने लॉन्च किया एक लाख करोड़ रुपये का कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 10 august 2020
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget