header ads

चीन के खनन में सुन्दर अर्थतंत्र का विकास

बीजिंग, 12 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण-पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के हूचओ शहर में ताइशी कस्बा स्थित है, जिसे चीन में सौंदर्य प्रसाधन उद्योग में एक नया सितारा माना जाता है।

य्वी फान कॉस्मेटिक कंपनी पहले च्यांगसू प्रांत में एक उद्यम था, जो आज सौंदर्य प्रसाधन कस्बे के बड़े परिवार का एक सदस्य बन गया है। इस कंपनी में कुल 15.5 करोड़ युआन का निवेश किया गया है। कंपनी के बोर्ड अध्यक्ष चांग आईतोंग ने कहा कि इस कस्बे में पारिस्थितिकी और पर्यावरण बहुत अच्छा है, खासकर यहां का पानी पर्फ़्यूम बनाने के मानक से मिलता है।

अप्रत्याशित बात यह है कि चांग आईतोंग के कथन में पारिस्थितिकी और पर्यावरण वाला स्थल पहले खान थी। ताइशी कस्बे का क्षेत्रफल 173 वर्ग किलोमीटर है, पहले खनिज विकास स्थानीय लोगों की आमदनी का प्रमुख स्रोत था। उस वक्त पूरे कस्बे में सबसे ज्यादा 30 से अधिक खदान थे। ताइशी कस्बे के श्याओयांगशान गांव की पार्टी शाखा समिति के सचिव लू यिंगयिंग ने याद करते हुए कहा कि उस समय पूरे गांव में 500 से ज्यादा परिवारों में 90 प्रतिशत खनन में निवेश किए जाते थे। कम राशि वाले 20-30 हजार युआन का निवेश करते थे, ज्यादा राशि वाले 10 लाख युआन से अधिक निवेश करते थे।

खनन से आर्थिक मुनाफा मिला था, लेकिन ताइशी कस्बे की पारिस्थितिकी को गंभीर रूप से प्रभाव पड़ा, मिट्टी कटाव की स्थिति दिन-प्रति-दिन खराब हो रही थी। संतानों को एक अच्छा जीवन पर्यावरण को मुहैया करवाने के लक्ष्य में ताइशी कस्बे ने साल 2005 से ही धीरे-धीरे सभी खानों को बंद किया और 12 करोड़ युआन का निवेश कर पर्यावरण निपटारा किया।

पारिस्थितिक पुनस्र्थापित और पर्यावरण सुशोभित करने से कस्बा फिर एक बार सुन्दर हो गया और कुछ निवेशकों को भी आकर्षित किया गया। उन्होंने यहां सुन्दर कारखाने स्थापित किए। धीरे-धीरे चीन में सौंदर्य प्रसाधन कस्बा बनकर उभरा।

अच्छे से अच्छा पारिस्थितिक पर्यावरण, खास स्थान और नीतिगत समर्थन से अधिकाधिक कॉस्मेटिक उद्योग ताइशी कस्बे में कारखाना स्थापित करने आए। अभी तक इस कस्बे में संबंधित 103 औद्योगिक परियोजनाएं उपलब्ध हैं, जिनकी कुल निवेश राशि 25 अरब युआन है। कॉस्मेटिक से संबंधित कच्ची सामग्री का रोपण, अनुसंधान व विकास, उत्पादन, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स और गोदान, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री और सौंदर्य प्रसाधन संबंधी सांस्कृतिक पर्यटन आदि संपूर्ण औद्योगिक श्रृंखला कायम हुई।

अब ताइशी कस्बे में किसान एकीकृत योजना के तहत स्थापित नए और सुन्दर मकानों में रहते हैं। गांवों के ²श्य में बड़ा सुधार आया है, गांववासी सुन्दर प्राकृतिक वाले स्थल में रहते समय उनका जीवन भी दिन-ब-दिन सुन्दर होने लगा है।

( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग )

-- आईएएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Development of beautiful economy in China's mining
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget