header ads

कॉटन निर्यात चालू सीजन में 50 लाख गांठ होने की उम्मीद : उद्योग संगठन

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। उद्योग संगठन कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएआई) का अनुमान है कि भारत चालू कॉटन सीजन 2019-20 (अक्टूबर-सितंबर) में 50 लाख गांठ (एक गांठ में 170 किलो) कॉटन निर्यात कर सकता है जोकि पिछले साल से आठ लाख गांठ यानी 19.05 फीसदी ज्यादा होगा।

कॉटन एसोसिएशन ने सोमवार को जारी अपने जुलाई महीने के आकलन में कॉटन उत्पादन अनुमान जून महीने के आकलन से 19 लाख गांठ बढ़ाकर 354.50 लाख गांठ कर दिया है।

संशोधित अनुमान के अनुसार, देश में चालू सीजन में कॉटन का उत्पादन 354.50 लाख गांठ, आयात 16 लाख गांठ और ओपनिंग स्टॉक 32 लाख गांठ के साथ कुल सप्लाई 402.50 लाख गांठ रहेगी जबकि घरेलू खपत 250 लाख गांठ, निर्यात 50 लाख गांठ होने पर 30 सितंबर, 2020 को सीजन के आखिर में बचा हुआ स्टॉक 102.50 लाख गांठ रहेगा।

कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट अतुल गणत्रा ने आईएएनएस को बताया कि 102.50 लाख गांठ बकाया स्टॉक अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। इससे पहले कभी इतना कैरीफॉर्वर्ड स्टॉक नहीं रहा था।

उन्होंने कहा कि भारत का कॉटन दुनिया में अभी सबसे सस्ता है इसलिए इसकी निर्यात मांग बनी हुई और सीजन के आखिर तक निर्यात 50 लाख गांठ तक जा सकता है।

-- आईएएनएस

पीकेजे/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Cotton exports expected to be 50 lakh bales in current season: Industry Organization
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget