header ads

सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी में 100 अंकों की गिरावट

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। घरेलू शेयर बाजार में गुरूवार को कारोबार की शुरूआत कमजोरी के साथ हुई। सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान करीब 400 अंक टूटा और निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में आरंभिक कारोबार के दौरान बिकवाली का दबाव बना हुआ था।

सुबह 9.26 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 307.90 अंकों यानी 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 38,306.89 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी बीते सत्र से 88.65 अंकों यानी 0.78 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,319.75 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 330.89 अंकों की गिरावट के साथ 38,283.90 पर खुला और 38,212.66 तक फिसला जबकि शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स का ऊपरी स्तर 38,334.58 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 90.95 अंकों की गिरावट के साथ 11,317.45 पर खुला और 11,294.15 तक फिसला जबकि शुरूआती कारोबार के दौरान निफ्टी का उपरी स्तर 11,331.40 रहा।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक के मिनट्स आने के बाद बीते सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। फेड ने कोरोना महामारी के कारण आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही अमेरिकी अर्थव्यवस्था में रिकवरी को लेकर चिंता जाहिर की है।

निवेशकों की नजर एजीआर मामले में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर भी होगी। इसके अलावा कई कंपनियों के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे भी गुरुवार को जारी होंगे। साथ ही, भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के मिनट्स भी जारी होंगे।

पीएमजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sensex breaks 400 points, Nifty falls by 100 points
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget