header ads

सेंसेक्स 364 अंक चढ़ा, निफ्टी में 95 अंकों की बढ़त (लीड-2)

मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस) जोरदार लिवाली से सोमवार को घरेलू शेयर बाजार गुलजार रहा। सेंसेक्स 364.36 अंकों यानी 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 38,799.08 पर बंद हुआ। निफ्टी बीते सत्र से 94.85 अंकों यानी 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ 11,466.45 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 132.24 अंकों की तेजी के साथ 38,566.96 पर खुला और 38,894.94 तक उछला, जबकि दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 38,545.76 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 40.40 अंकों की तेजी के साथ 11,412 पर खुला और 11,497.25 तक उछला जबकि दिनभर के कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,371.60 रहा।

पीएमजे/आरएचए



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sensex gained 364 points, Nifty gained 95 points (lead-2)
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget