मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को आरंभिक कारोबार के दौरान तेजी का रुझान बना हुआ था। कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई और सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 250 अंकों से ज्यादा उछला। निफ्टी में भी मजबूत बढ़त के साथ 11,600 के ऊपर कारोबार चल रहा था।
सुबह 10.40 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 211.92 अंकों यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 39,325.39 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 60.55 अंकों यानी 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 11,619.80 पर बना हुआ था।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 151.01 अंकों की तेजी के साथ 39,264.48 पर खुला और 39,387.52 तक उछला जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 39,235.03 रहा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 43.70 अंकों की तेजी के साथ 11,602.95 पर खुला और 11,634.55 तक उछला जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,589.40 रहा।
वैश्विक बाजारों से बहुत उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिलने के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुझान बना हुआ है। महंगाई को लेकर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की रणनीति में बदलाव के बाद बीते सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार का मिलाजुला रुख रहा।
पीएमजे-एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment