header ads

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 214 अंक उछला 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 214.33 अंक ऊपर जाकर 38434.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59.40 अंकों की बढ़त के साथ 11371.60 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान और 20 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स शुक्रवार को करीब 250 अंक की बढ़त के साथ 38,471.93 अंक पर खुला। वहीं, निफ्टी 97.45 अंकों की बढ़त के साथ 11409.65 के स्तर पर खुला।

घरेलू शेयर बाजार में भारी खरीदारी के चलते निवेशकों की भावनाएं मजबूत होने से शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे बढ़कर 74.84 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा 74.84 पर बंद हुई, जो इसके पिछले बंद भाव 75.02 के मुकाबले 18 पैसे की बढ़त को दर्शाता है। दिन के कारोबार में रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.84 के ऊपरी स्तर को और 74.96 के निचले स्तर को देखा।

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 394.40 अंक नीचे 38220.39 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 96.20 अंकों की गिरावट के साथ 11312.20 के स्तर पर पर बंद हुआ था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
share market sensex nifty closing on friday
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget