header ads

सेंट्रल बैंक आफ इंडिया को पहली तिमाही में 147 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एक साल पहले की इसी अवधि के मुकाबले 21 प्रतिशत बढ़कर 147.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 121.61 करोड़ रुपये रहा था। 

शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में बैंक ने बताया कि अप्रैल से जून 2020 की पहली तिमाही अवधि में बैंक की कुल आय बढ़कर 6,751.86 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में बैंक की आय 6,518.37 करोड़ रुपये रही थी। एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ आलोच्य अवधि में 14.5 प्रतिशत बढ़कर 135.43 करोड़ रुपये हो गया। 

वहीं एक साल पहले पहली तिमाही में बैंक का एकल शुद्ध लाभ 118.33 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान बैंक की एकल आय भी 6,726.68 करोड़ रुपये हो गई जो कि एक साल पहले 6,493.55 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान बैंक की संपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया। बैंक की सकल गैर- निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) यानी फंसा कर्ज उसके सकल अग्रिम के समख 30 जून 2020 की स्थिति के मुताबिक घटकर 18.10 प्रतिशत रह गया जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 19.93 प्रतिशत पर था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Central Bank Of India Reported Net Profit Of Rs 147 Crore In Q1
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget