header ads

घरेलू शेयर बाजार की तेज शुरूआत, 100 अंक चढ़ा सेंसेक्स

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत बुधवार को तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 100 अंकों से ज्यादा उछला। सेंसेक्स 38,900 के ऊपर बना हुआ है और निफ्टी में भी 11,500 के ऊपर कारोबार चल रहा है।

सुबह 9.32 बजे सेंसेक्स बीते सत्र से 90.10 अंकों यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 38,933.98 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी पिछले सत्र से 29.65 अंकों यानी 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 11,501.90 पर बना हुआ था।

बाजार के जानकार बताते हैं कि निवेशकों की निगाहें अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक करार की दिशा में होने वाली प्रगति पर बनी हुई है जबकि वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास को लेकर निराशाजनक संकेत मिलने के कारण निवेशक सावधानी बरत रहे हैं।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 86.30 अंकों की तेजी के साथ 38,930.18 पर खुला और 38,980.60 तक उछला जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 38,846.76 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 40.60 अंकों की तेजी के साथ 11,512.85 पर खुला और 11,517.55 तक उछला जबकि शुरूआती कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,479.70 रहा।

पीएमजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Fast start of domestic stock market, Sensex rises 100 points
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget