Latest Post

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 308.76 अंक या 0.77% की गिरावट के साथ 39613.70 पर और निफ्टी 94 अंक या 0.80% गिरकर 11635.60 पर खुला। लगभग 231 शेयरों में तेजी, 743 शेयरों में गिरावट आई है और 39 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.94 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.33  फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.67 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today bse sensex today gold rupee stock market nse bse news updates
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (गुरुवार, 29 अक्टूबर) भी पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 27वां दिन है जब देश में ईंधन के भाव जस के तस बने हुए हैं। बता दें कि डीजल के दाम में आखिरी बार कटौती 2 अक्टूबर को हुई थी, जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 36 दिन से स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। 

बीते माह सितंबर की बात करें तो यहां पेट्रोल-डीजल की कीमत में अधिकांशत: आमजन को राहत ही मिली है। कभी ईंधन के भाव गिरे तो कभी स्थिरता देखी गई। जबकि अगस्त में पेट्रोल और इसके पहले जुलाई माह में डीजल के रेट में बढ़ोतरी की गई थी। आइए जानते हैं आज के दाम...

रिलायंस जियो, एयरटेल, ओला और उबर को नोटिस

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:- 

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

81.06 रुपए प्रति लीटर

70.46 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

87.74 रुपए प्रति लीटर

76.86 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

82.59 रुपए प्रति लीटर

73.99 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

84.14 रुपए प्रति लीटर

75.95 रुपए प्रति लीटर

चीनी उत्पादन में दुनिया में दूसरे नंबर पर भारत, खपत में कई देशों से पीछे

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 29 october 2020
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 308.76 अंक या 0.77% की गिरावट के साथ 39613.70 पर और निफ्टी 94 अंक या 0.80% गिरकर 11635.60 पर खुला। लगभग 231 शेयरों में तेजी, 743 शेयरों में गिरावट आई है और 39 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.94 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.33  फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.67 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today bse sensex today gold rupee stock market nse bse news updates
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डेटा सुरक्षा को लेकर बुधवार को संसदीय समिति ने रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, ओला और उबर के प्रतिनिधियों को नोटिस नोटिस जारी किया है। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता वाली समिति निजी आंकड़ा सुरक्षा विधेयक 2019 पर विचार कर रही है।

नोटिस के मुताबिक रिलायंस जियो इन्फोकॉम और जियो प्लेटफार्म्स के प्रतिनिधियों को समिति के समक्ष बयान देने को लेकर 4 नवंबर को दो अलग-अलग बैठकों में उपस्थित होने को कहा गया है। वहीं ओला और उबर के प्रतिनिधियों को समिति के समक्ष 5 नवंबर को उपस्थित होने को कहा गया है। वहीं एयरटेल और ट्रूकॉलर के प्रतिनिधियों को समिति के समक्ष अलग से 6 नवंबर को उपस्थित होने को कहा है।

फेसबुक और ट्विटर दे चुकीं जवाब, गूगल और पेटीएम भी लाइन में 
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक और ट्विटर तथा ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन के प्रतिनिधि पहले ही संसद की समिति के समक्ष अपनी बात रख चुके हैं। गूगल और पेटीएम समिति के समक्ष 29 अक्टूबर को उपस्थित होंगे।

पिछले साल पेश किया था विधेयक 
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने 11 दिसंबर, 2019 को निजी आंकड़ा संरक्षण विधेयक लोकसभा में पेश किया था। विधेयक में लोगों से जुड़ी उनकी निजी जानकारी के संरक्षण और आंकड़ा संरक्षण प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव किया है। विधेयक को बाद में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त प्रवर समिति को भेज दिया गया। प्रस्तावित कानून किसी व्यक्ति की सहमति के बिना संस्थाओं द्वारा व्यक्तिगत आंकड़ों के भंडारण और उपयोग पर रोक लगाता है।

बता दें कि डेटा चोरी के बढ़ते मामलों के बीच कई देशों ने डेटा संरक्षण को लेकर कानून बनाए हैं। साथ ही फेसबुक, गूगल, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए नियमों में सख्ती की है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Parliamentary committee sent notice to Reliance Jio, Airtel, Ola and Uber regarding data security
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी उत्पादन के मामले में ब्राजील के बाद भारत दूसरे नंबर पर आता है, लेकिन खपत के मामले में यह कई देशों से पीछे है। लिहाजा, देश में चीनी खाने को लेकर भ्रांतियों को दूर करने और चीनी की खपत बढ़ाने के मकसद से उद्योग संगठन इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) ने बुधवार को मीठा डॉट ओआरजी नाम से एक पोर्टल लांच किया।

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडेय ने इस्मा का पोर्टल लांच करते हुए कहा कि चीनी के उपभोग के संबंध में उपभोक्ताओं में जागरूकता लाने की जरूरत है, जिसमें यह पोर्टल सहायक होगा। उनके अनुसार, भारत में कुल मिलाकर चीनी की खपत ज्यादा है, लेकिन प्रति व्यक्ति खपत विगत कुछ साल से करीब 19 किलो पर स्थिर है।

इस्मा ने एक बयान में कहा कि विश्व प्रति व्यक्ति चीनी की खपत लगभग 22.5 किलो है, लेकिन भारत शीर्ष चीनी उपभोक्ता होने के नाते केवल लगभग 19 किलोग्राम चीनी की खपत करता है और यह पिछले दो दशकों से स्थिर बना हुआ है। इस्मा ने कहा कि भारत में प्रति व्यक्ति चीनी के सेवन की दर सालाना 19 किलो प्रति व्यक्ति सालाना है, जो दुनिया के औसत 23 किलो से काफी कम है, जबकि विकसित देशों जैसे यूएसए, यूके, जर्मनी, फ्रांस, सिंगापुर, रूस, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया आदि में यह आंकड़ा 35 से 50 किलो प्रति व्यक्ति सालाना है।

इस्मा के अनुसार, 2000 से 2016 के बीच भारत में प्रति व्यक्ति चीनी का उपभोग दुनिया में सबसे कम - 1.25 फीसदी सालाना- से बढ़ा है। हालांकि इस अवधि में देश में प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, जिसके अनुसार चीनी के सेवन की दर ज्यादा तेजी से बढ़नी चाहिए थी।

इस्मा ने चीनी से जुड़े मिथकों व भ्रांतियों को दूर कर सही जानकारी देने के लिए यह पोर्टल लांच किया है। पांडेय ने कहा, मैं चीनी पर मिथकों को तोड़पे और चीनी को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए की गई महत्वपूर्ण पहल के लिए इस्मा को बधाई देना चाहता हूं। गलत सूचना के साथ समस्या यह है कि यह तेजी से फैलती है। लेकिन लोगों को खाद्य पदार्थ और पोषण के बारे में सही सूचनाओं के आधार पर सही निर्णय लेने की जरूरत है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, ने जनवरी 2020 में स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से भारत में चीनी के सेवन पर अपनी तरह का पहला सर्वेक्षण करवाया जिसके नतीजों के अनुसार, भारत के महानगरों में एक व्यक्ति रोजाना चीनी का सेवन 19.5 ग्राम करता है जो आईसीएमआर द्वारा अनुशंसित मात्रा 30 ग्राम से कम है।

पीएमजे/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India is second in the world in sugar production, behind many countries in consumption
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती से सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने का भाव 1.5 फीसदी से ज्यादा टूटा तो चांदी में तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। विदेशी बाजार से मिले कमजोर संकेतों से घरेलू वायदा एवं हाजिर बाजार में सोने और चांदी में नरमी के साथ कारोबार चल रहा था। एमसीएसक्स पर सोना करीब एक फीसदी टूटा तो चांदी में दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि, कारोबारियों का कहना है कि महंगी धातुओं में गिरावट पर आगे त्योहारी सीजन में लिवाली बढ़ेगी। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के नेशनल सेकट्ररी सुरेंद्र मेहता ने आईएएनएस को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में आई गिरावट के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में महंगी धातुओं के दाम में नरमी आई है, लेकिन इससे त्योहारी सीजन में सोने और चांदी की घरेलू मांग जोर पकड़ेगी।

उन्होंने बताया कि दक्षिण भारतीय बाजार में सोने की मांग कोरोना काल में करीब 80 फीसदी रिकवरी आई है, जबकि उत्तर भारत में अभी भी रिकवरी 50-60 फीसदी ही है।

मुंबई सर्राफा बाजार में 24 कैरट शुद्धता का सोना पिछले सत्र से करीब 300 रुपये की नरमी के साथ 50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था, जबकि चांदी का भाव करीब 800 रुपये टूटकर 61,700 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ था।

भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर बुधवार को शाम 18.03 बजे सोने के दिसंबर एक्सपायरी अनुबंध में पिछले सत्र से 494 रुपये यानी 0.97 फीसदी की गिरावट के साथ 50,467 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था। वहीं, चांदी के दिसंबर अनुबंध में 1,398 रुपये यानी 2.24 फीसदी की गिरावट के साथ 60,883 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने के दिसंबर अनुबंध में पिछले सत्र से 33.75 डॉलर यानी 1.77 फीसदी की गिरावट के साथ 1,878 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था, जबकि हाजिर में सोना पिछले सत्र से 29.55 डॉलर यानी 1.55 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,878.52 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ था। कॉमेक्स पर चांदी के दिसंबर अनुबंध में पिछले सत्र से 3.62 फीसदी की गिरावट के साथ 23.68 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में महंगी धातुओं में आई नरमी की मुख्य वजह डॉलर में आई तेजी है। केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया बताते हैं कि कोरोना के कहर से मिल रही आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए अमेरिका में स्टीमुलस पैकेज यानी राहत पैकेज को लेकर बनी असमंजस की स्थिति से डॉलर में मजबूती आई है।

केडिया ने कहा कि सोने और चांदी में हालिया तेजी की तीन मुख्य वजह है, जिनमें डॉलर में तेजी, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक अनिश्चितता और यूरोप में दोबारा कोरोना के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए लॉकडाउन की नौबत आना शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजारों से मिल रहे संकेतों से उपजे हालात में घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी पर अल्पावधि में दबाव रहेगा और सोने का भाव 49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी का भाव 59,000 रुपये प्रति किलो के करीब रह सकता है।

पीएमजे/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Gold, silver shine faded on dollar's strength, buying will increase on decline
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

बीजिंग, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 27 अक्तूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल की पहली तीन तिमाहियों में चीन में 2 करोड़ युआन से अधिक सालाना कारोबार करने वाले औद्योगिक उद्यमों का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि से 15.9 प्रतिशत से अधिक रहा। जिसकी वृद्धि दर दूसरी तिमाही से 11.1 प्रतिशत बढ़ गयी। औद्योगिक व्यवसायों के मुनाफे में तेजी आ रही है।

कोविड-19 महामारी की सामान्य रोकथाम और आर्थिक व सामाजिक विकास के समन्वित विकास के कारण चीनी औद्योगिक उद्यमों के उत्पादन और बिक्री तेजी से बहाल हो रही है। स्थिर वृद्धि के साथ आपूर्ति और मांग के संबंधों में निरंतर सुधार हो रहा है।

ध्यान रहे कि पहली तिमाही में चीनी औद्योगिक व्यवसायों के मुनाफे की वृद्धि दर में 36.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, पर दूसरी तिमाही में वृद्धि दर 4.8 प्रतिशत दर्ज हुई।

चीनी राज्य परिषद के विकास अनुसंधान केंद्र के अध्ययनकर्ता च्यांग ली छुन ने बताया, कोविड-19 महामारी के हमले से चीनी अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ा। लेकिन दूसरी तिमाही से चीनी अर्थव्यवस्था निम्न स्तर से ऊपर चढ़ने लगी। औद्योगिक उद्यमों का मुनाफा भी इस आम रूझान से मेल खाता है। इस से जाहिर है कि चीन में आर्थिक बहाली व्यावहारिक है। न सिर्फ उत्पादन बहाल हो रहा है, बल्कि बाजार से संबंधित कारोबारों की आय और मुनाफे का स्तर भी सुधर रहा है।

आंकड़ों के अनुसार तीसरी तिमाही में 41 बड़े औद्योगिक व्यवसायों में 31 व्यवसायों का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि से बढ़ गया। वाहन निर्माण, जनरल मशीन विनिर्माण, इलेक्ट्रॉनिक मशीन व उपकरण विनिर्माण, बिजली उत्पादन, अलौह धातु तथा लौह धातु गलन उद्योग समेत 6 व्यवसायों में मुनाफे की तेज वृद्धि हुई, जिस ने तीसरी तिमाही में समग्र औद्योगिक मुनाफे की वृद्धि दर के लिए 10 प्रतिशत का योगदान दिया।

च्यांग ली छुन ने बताया कि चौथी तिमाही में चीनी आर्थिक वृद्धि का रूझान बना रहेगा।उन्होंने बताया, वृद्धि रूझान बनाए रखने के लिए हमें घरेलू मांग के विस्तार में अधिक ठोस प्रयासों की जरूरत है। खासकर सरकारी पूंजी निवेश उद्यमों के निवेश और रोजगार की वृद्धि और नागरिक उपभोग को बढ़ाने में अधिक बड़ी भूमिका निभानी चाहिए। इसके आधार पर उद्यमों के ऑर्डर और उद्यमों की बिक्री आय उन्नत करना औद्योगिक व्यवसायों के मुनाफे के सुधार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

-- आईएएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Chinese industrial businesses are gaining profits
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget