Latest Post

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (29 अप्रैल, गुरुवार) जबरदस्त तेजी नजर आई। बाजार सुबह बढ़त से साथ खुला और इस माह के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 578 अंकों की बढ़त के साथ 50,312.16 के पार खुला। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 381 अंक चढ़कर 15,034 के आकंड़ा को पार कर गया। 

महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर

सुबह बाजार खुलते समय BSE पर कुल 2,081 कंपनियां ट्रेड कर रही है। इनमें 1,504 में बढ़त तो 505 गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज मार्केट कैप 2,10,76,348.74 करोड़ रुपए हो गया है। 

आज शुरुआती कारोबार में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, Tata Steel, TCS, ONGC, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, डॉ रेड्डी, ITC वहीं टाटा कंज्यूमर, विप्रो, सिप्ला और सनफार्मा के शेयर में गिरावट है।

भारतीय अर्थव्यवस्था में इस वर्ष होगी 11 प्रतिशत वृद्धि

आपको बता दें कि, बता दें बुधवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 789.70 अंकों के उछाल के साथ 49,733 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 211 अंकों के उछाल के साथ 14864 पर बंद हुआ।  

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: Sensex crosses 50,329, Nifty reaches above 15 thousand
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में एक बार ​फिर से तेजी दिखाई दे रही है। अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार घटा है। वहां बीते 23 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान महज एक लाख बैरल की ही इंवेंट्री थी। तेल की बढ़ी इस मांग के चलते कच्चे तेल का बाजार 67 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ गया। हालांकि देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों पर इसका कोई असर नहीं हुआ है। यहां लगातार 14वें दिन आमजन को राहत मिली हुई है।

भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (29 अप्रैल, गुरुवार) भी पेट्रोल- डीजल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि, घरेलू बाजार में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में 15 अप्रैल को कटौती की गई थी। 
फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

भारतीय अर्थव्यवस्था में इस वर्ष होगी 11 प्रतिशत वृद्धि

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.40 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 96.82 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 90.62 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 92.43 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।  

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 80.73 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 87.81 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 83.61 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 85.73 रुपए चुकाना होंगे।

अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार घटने से कीमतों में 4 फीसदी का उछाल

ऐसे तय होती है कीमत
देशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 29 april 2021
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशियाई विकास बैंक (ADB) के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 11 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। अपनी रिपोर्ट एशियन डेवलपमेंट आउटलुक (ADO) 2021 में, ADB ने यह भी कहा कि कोविड 19 मामलों में हालिया उछाल इस रिकवरी को खतरे में डाल सकता है।

साथ ही यह भी कहा गया कि भारत की अर्थव्यवस्था, इस बीच, वित्तीय वर्ष (वित्त वर्ष) 2021 में एक मजबूत वैक्सीन ड्राइव के बीच 11 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है, जो कि 31 मार्च 2022 को समाप्त होगी है। हालांकि, सीओवीआईडी कोविड 19 के मामलों में हालिया उछाल इस रिकवरी को जोखिम में डाल सकता है। अगले वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी में 7.0 फीसदी का विस्तार होने की उम्मीद है। इस वर्ष, दक्षिण एशिया की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 2020 में घटकर 9.5 प्रतिशत रही है, जो कि अगले वर्ष में घटकर 6.6 प्रतिशत पर हो जाएगी।

एडीबी के मुख्य अर्थशास्त्री यासुयुकी सवादा ने कहा, एशिया के विकास में विकास हो रहा है, लेकिन कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप से इस रिकवरी को खतरा हो सकता है। मुख्य अर्थशास्त्री का कहा है कि इस क्षेत्र में अर्थव्यवस्थाएं मार्ग परिवर्तन पर हैं। यह देखना होगा कि उनके प्रक्षेपवक्र घरेलू प्रकोपों की सीमा, उनके वैक्सीन रोलआउट की गति और वैश्विक रिकवरी से उन्हें कितना फायदा हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, विकासशील एशिया में मुद्रास्फीति पिछले साल के 2.8 प्रतिशत से 2.3 प्रतिशत तक गिरने का अनुमान है, क्योंकि भारत और चीन के पीपुल्स रिपब्लिक में खाद्य मूल्यों पर प्रेशर है। 2022 में इस क्षेत्र की मुद्रास्फीति दर बढ़कर 2.7 प्रतिशत होने का अनुमान है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Indian economy is expected to grow 11 percent in the current financial year
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश में कोरोना की दूसरी लहर से भयावह स्थिति है हालांकि, दुनियाभर से मिल रही मदद के चलते घरेलू बाजार में अब लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (27 अप्रैल, मंगलवार) जबरदस्त तेजी देखने को मिली। आज सेंसेक्स और निफ्टी 1-1% ऊपरी स्तर पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 557 अंक यानी 1.15% बढ़त के साथ 48,944 पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में भी जबरदस्त बढ़त देखी गई। निफ्टी 170अंक बढ़कर 14,654 पर बंद हुआ। 

आम आदमी को मिली राहत! एक लीटर पेट्रोल के लिए चुकाना होगी ये कीमत

आज हिंडाल्को, टाटा स्टील, LT, DIVISLAB के शेयर में उछाल रहा। वहीं  RIL, BAJFINANCE के शेयर में जबरदस्त खरीदारी हुई। कारोबार बंद होते समय रिलायंस के शेयर 2.66% उछले।  जबकि, HDFC लाइफ, SBI लाइफ, MARUTI, NTPC और NESTLEIND के शेयर में गिरावट देखी गई। 

अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार घटने से कीमतों में 4 फीसदी का उछाल

आपको बता दें कि आज सुबह शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ 48,537 पर खुला था। वहीं निफ्टी 143 अंकों की बढ़त के साथ 14,485 के स्तर पर खुला था।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: Sensex closed up 557 points at 48,944, Nifty crossed 14,655

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo (विवो) भारत में अपना नया हैंडसेट V21 5G (वी 21 5जी) को लॉन्च करने की तैयारी में है। अब तक इस हैंडसेट की कई सारी जानकारी सामने आ चुकी हैं। वहीं अब कंपनी ने  Vivo V21 5G की भारत में लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। इस स्मार्टफोन को 29 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। घोषणा के साथ ही इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गई है। 

Vivo V21 5G स्मार्टफोन का लॉन्चिंग इवेंट 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर लाइव देखा जा सकेगा। आइए जानाते हैं इस स्मार्टफोन के संभावित फीचर्स और कीमत के बारे में...

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 75इंच वाला QLED TV , कीमत 1,19,999 रुपए

Vivo V21 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन
फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग के अनुसार, Vivo V21 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें मुख्य कैमरा 44 मेगापिक्सल का दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में वॉटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले और 3GB रैम मिलेगी। 

वहीं लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस मिलेगा। वहीं इसमें 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन होगा। सेल्फी कैमरे के साथ आई ऑटो फोकस भी मिलेगा। 

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11 काम करेगा। इसमें 8GB तक रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन में 5G का भी सपोर्ट मिलेगा।  

Sony का पॉकेट AC गर्मी से दिलाएगा निजात, जानें इसकी खूबियां और कीमत

Vivo V21 5G की संभावित कीमत 
बात करें कीमत की तो कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं लीक्स की मानें तो Vivo V21 5G को 30,000 से 40,000 रुपए की प्राइज के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। इसे Arctic व्हाइट, Dusk ब्लू और Sunset Dazzle कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Vivo V21 5G smartphone will be launch in India next week, know possible price
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo (ओप्पो) ने भारत में सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन A53s 5G लॉन्च कर दिया है। किफायती कीमत वाले इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। साथ ही इसमें मिलती है 5000 mAh की पावरफुल बैटरी। इसके अलावा इस फोन में कई सारे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन क्रिस्टल ब्लू और इंक ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 

बात करें कीमत की तो, कंपनी ने Oppo A53s 5G को 14,990 रुपए की कीमत में बातार में उतारा है। यह कीमत इसके 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं इसके 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपए रखी गई है। आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में...

108 मेगापिक्सल कैमरा वाले Moto G60 की पहली सेल हुई शुरू

Oppo A53s 5G स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 60 हर्ट्ज रिफ्रेश वाली 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले है जो कि  720×1600 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसका बॉडी टू स्क्रीन रेशियो 88ः7 प्रतिशत है।

कैमरा 
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 13 मेगापिक्सल, दूसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।

iQoo 7 Legend (BMW एडिशन) भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 66W फास्ट चार्जिंग

प्लेटफार्म/ प्रोसेसर/ स्टोरेज
फोन Android 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए MediaTek Dimensity 700 SoC प्रोसेसर दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए माली जी57 MC2 जीपीयू दिया गया है। 

बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Oppo A53s 5G smartphone launch in India, know price & features
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget