Latest Post

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo (ओप्पो) भारत में जल्द अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में कंपनी ने Oppo A53s 5G (ओप्पो ए53एस 5जी) की लॉन्चिंग को लेकर घोषणा की है। Oppo A53s 5G की लॉन्चिंग 27 अप्रैल को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से होगी।

फोन का टीजर ‘big on memory, high on speed' स्लोगन के साथ जारी किया गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि इस स्मार्टफोन में अधिक स्टोरेज के साथ शानदार प्रोसेसर दिया जाएगा। आइए जानते हैं इस 5G फोन के बारे में...

Asus ExpertBook B9 लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Oppo A53s 5G की स्पेसिफिकेशन
जारी किए गए टीजर के मुताबिक, Oppo A53s 5G को मीडियाटेक Dimensity 700 के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन का बैक पैनल ग्लॉसी होगा। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। 

आपको बता दें कि Oppo A53s में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1600x720 पिक्सल का रेजॉलूशन देती है। प्रोसेसर के बारे में कंपनी पहले ही कन्फर्म कर चुकी है।कंपनी इस फोन को 4GB और 6GB रैम ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है। फोन की इंटरनल मेमरी 128GB होगी जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Vivo V21 5G स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत

यह फोन ऐंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर बेस्ड कंपनी के खुद के Color OS 11.1 पर काम करेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी के साथ 5000mAh की बैटरी मिल सकती है।

Oppo A53s 5G की कीमत
Oppo A53s 5G स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी फिलहाल नहीं दी है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 15,000 रुपए से कम होगी। ऐसे में यह सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है।  

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Oppo A53s 5G will be launch in India on April 27, know features
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी Asus (आसुस) ने भारत में अपना नया लैपटॉप ExpertBook B9 (2021) को लॉन्च कर दिया है। आसुस एक्पर्टबुक बी9 को खासतौर पर बिजनेस के लिए डिजाइन किया गया है।  इसमें 1वें जेनरेशन का इंटेल कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें इन-बिल्ट अमेजन एलेक्सा का सपोर्ट दिया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

बात करें कीमत की तो, Asus ExpertBook B9 (2021) को 1,15,498 रुपए की प्राइज में बाजार में उतारा गया है। इसकी बिक्री आसुस के एक्सक्लूसिव स्टोर और तमाम रिटेल स्टोर से हो जल्द ही शुरू होगी। आइए जानते हैं इस लैपटॉप के बारे में...

Vivo V21 5G स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत

Asus ExpertBook B9 (2021) स्पेसिफिकेशन
इस लैपटॉप में 14 इंच की फुल HD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1920x1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। इसके साथ LED बैकलाइट का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 400 निट्स है।

विंडोज 10 Pro या विंडोज 10 Home (मॉडल के अनुसार) है। लैपटॉप में इंटेल Xe ग्राफिक्स, 8 GB और 16GB LPDDR4x  रैम है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस लैपटॉप में 11वीं इंटेल कोर i5-1135G7 और इंटेल कोर i7-1165G7 प्रोसेसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस लैपटॉप में 66Wh लिथियम पॉलिमर बैटरी दी गई है। बैटरी के साथ 65W टाईप-सी फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 75इंच वाला QLED TV , कीमत 1,19,999 रुपए

इसमें डुअल M.2 NVMe PCI 3.0 और 2TB की स्टोरेज दी गई है। Asus ExpertBook B9 (2021) में दो थंडरबोल्ट 4, USB 3.2 Gen 2 टाईप-A, HDMI पोर्ट, ऑडियो कॉम्बो जैक, Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ v5 है। इसमें हार्मन कार्डन का स्पीकर है। इसके अलावा इसमें वेबकैम बायोमेट्रिक लॉगिन है। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Asus ExpertBook B9 laptop launch in India, know features
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola (मोटोरोला) ने पिछले हफ्ते भारत में Moto G60 (मोटो जी60) और Moto G40 Fusion (मोटो जी 40 फ्यूजन) स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया गया था। इन दोनों स्मार्टफोन में से आज Moto G60 को भारत में पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से इसकी बिक्री शुरू हो गई है।

बता दें कि, Moto G60 के 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपए रखी गई है। यह फोन डायनैमिक ग्रे और फ्रोस्टेड शैंपेन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। बात करें लॉन्च ऑफर्स की तो, ICICI बैंक कार्ड्स पर 1,500 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।

iQoo 7 Legend (BMW एडिशन) भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 66W फास्ट चार्जिंग

Moto G60 के स्पेसिफिकेशन्स 
डिस्प्ले 

इस स्मार्टफोन में HDR10 सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच फुल-HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1080x2460 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। 

कैमरा 
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 108 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का दिया गया है। 

iQOO 7 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च , जानें कीमत और खूबियां

प्लेटफार्म/ प्रोसेसर/ स्टोरेज
डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर चलता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर दिया गया है। वहीं फोन में दी गई स्टोरेज को कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए Moto G60 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 20 फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Moto G60 first sale started, it has 108 megapixel camera
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश में कोरोना की दूसरी लहर से भयावह स्थिति है हालांकि, दुनियाभर से मिल रही मदद के चलते घरेलू बाजार में राहत है। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (27 अप्रैल, मंगलवार) मजबूती के साथ खुला। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ 48,537 पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी निफ्टी 143 अंकों की बढ़त के साथ 14,485 के स्तर पर खुला।

आम आदमी को मिली राहत! एक लीटर पेट्रोल के लिए चुकाना होगी ये कीमत

आज आज सेंसेक्स पर कुल 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में अपोलो हॉस्पिटल, टेक महिंद्रा, HDFC लाइफ, हिंडाल्को, अडानी इंटरप्राइजेज, ट्रेंट, दीपक नाइट्रेट, PVR, अपोलो टायर्स, अडानी इंटरप्राइजेज, IDFC फर्स्ट बैंक, यूनाइटेड स्प्रिट्स और टाटा स्टील में हरे निशान में कारोबार होते हुए देखा जा रहा है। 

वहीं दूसरी ओर एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा, TVS मोटर, मेरिको, ICICI प्रूडेंशियल, SBI लाइफ इंश्योरेंस और पेज इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट रही।

अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार घटने से कीमतों में 4 फीसदी का उछाल

आपको बता दें कि पिछले सत्र में शेयर बाजार बढढ़त के साथ बंद हुआ था। सोमवार को सेंसेक्स 508 अंक यानी कि 1.06 फीसदी की तेजी के साथ 48,387 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 144 अंक यानी कि एक फीसदी की तेजी के साथ 14,485 पर बंद हुआ था।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: Sensex opens at 150 points, Nifty also rises

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की बढ़ती कीमतों पर आज (27 अप्रैल, मंगलवार) एक बार फिर ब्रेक लग गया है। हालांकि इससे आमजन को कोई बड़ा लाभ तो नहीं हुआ, लेकिन जेब पर कोई भार नहीं बढ़ने से राहत जरूर मिली है। यह लगातार 12 वां दिन है, जब भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने दोनों ईंधन के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। 

बता दें कि, घरेलू बाजार में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में 15 अप्रैल को कटौती की गई थी। देश में बीते गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गई थी। वहीं डीजल के रेट में भी 14 पैसे की कटौती हुई थी। इसके पहले लगातार 15 दिन तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।  

अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार घटने से कीमतों में 4 फीसदी का उछाल

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.40 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 96.82 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 90.62 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 92.43 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।  

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 80.73 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 87.81 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 83.61 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 85.73 रुपए चुकाना होंगे।

डिजिटल लुटेरों से सावधान! जानिए कैसे अंजाम दिए जा रहे ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड

ऐसे तय होती है कीमत
देशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 27 april 2021
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश में कोरोना की दूसरी लहर से हालात भयाभय हो चलते हैं। इसका असर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। हालांकि लगातार गिरावट के बाद देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (26 अप्रैल, सोमवार) मजबूती के साथ बंद हुआ। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 508 अंक यानी कि 1.06 फीसदी की तेजी के साथ 48,387 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 144 अंक यानी कि एक फीसदी की तेजी के साथ 14,485 पर बंद हुआ।

एक लीटर पेट्रोल के लिए चुकाना होगी ये कीमत, जानें आज के दाम

आज NSE पर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के शेयर के अलावा Axis Bank, UltraTech Cement, ICICI Bank, JSW Steel और Grasim Industries,  के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं, Cipla, ब्रिटानिया, HCL Technologies, BPCL और HDFC Bank के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। 

बता दें कि आज सुबह बाजार तेजी के साथ खुला था। इस दौरान जहां सेंसेक्स करीब 318.92 अंकों की मजबूती के साथ 48,197.37 स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 108.1 अंकों की मजबूती के साथ 14,449.45 के स्तर पर खुला था।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: Sensex rises by 508 points, Nifty also rises
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget