Latest Post

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों का असर घरेलू बाजार में देखने को मिलता है। फिलहाल बीते एक माह से बाजार में सुस्ती रहने से ईंधन के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (सोमवार, 02 नवंबर) भी पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। 

देखा जाए तो यह लगातार 31वां दिन है जब ईंधन का दाम जस का तस बना हुआ है। इससे पहले 2 अक्टूबर को आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव देखने को मिला था। वहीं सितंबर में अधिकांशत: आमजन को राहत ही मिली थी। कभी ईंधन के भाव गिरे तो कभी स्थिरता देखी गई। जबकि अगस्त में पेट्रोल और इसके पहले जुलाई माह में डीजल के रेट में बढ़ोतरी की गई थी। आइए जानते हैं आज के दाम...

एयर इंडिया ने 3 सहायक कंपनियों में नए प्रमुख नियुक्त किए

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.06 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.59 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 84.14 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 70.46 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 76.86 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 73.99 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 75.95 रुपए चुकाना होंगे।

कमजोर वैश्विक संकेतों से करीब 1 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 02 November 2020
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। प्याज पर स्टॉक लिमिट लगने और विदेशी प्याज के देश के बाजार में उतरने से आसमान छूते दाम पर लगाम तो लग गया है, लेकिन देश के उपभोक्ताओं को सस्ती प्याज तभी मिल पाएगी, जब घरेलू आवक में इजाफा होगा, क्योंकि प्याज का आयात भी सस्ता नहीं है। आयातित लाल प्याज देश के बाजारों में 65 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

हॉर्टिकल्चर प्रोड्यूस एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजित शाह ने बताया कि आयातित प्याज का लागत मूल्य मुंबई पोर्ट पर करीब 40 से 45 रुपये प्रति किलो पड़ता है। ऐसे में देश के विभिन्न राज्यों में आयातित प्याज के परिवहन की लागत जोड़ने के बाद 55 से 65 रुपये प्रति किलो से कम भाव पर आयातित प्याज उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है।

कारोबारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत इस समय ईरान, मिस्र, तुर्की और हॉलैंड के साथ-साथ अफगानिस्तान से प्याज आयात कर रहा है।

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत उपभोक्ता मामले विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध खुदरा कीमत सूची के अनुसार, देशभर में प्याज की औसत खुदरा कीमत रविवार को 65 रुपये प्रति किलो थी। दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में भी रविवार को प्याज का खुदरा भाव 60 से 70 रुपये प्रति किलो था।

उधर, देश में कृषि उत्पादों के विपणन की शीर्ष सहकारी संस्था नेशनल एग्रीकल्चरल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी नैफेड की ओर से शनिवार को जारी टेंडर में आयातकों से 40 से 60 मिलीमीटर आकार के 15,000 टन लाल प्याज की आपूर्ति के लिए बोलियां मंगाई गई हैं।

टेंडर में कहा गया है कि चिन्हित भारतीय पोर्ट पर ट्रक लोड/रैक लोड पर प्याज आपूर्ति किए जाने वाले प्याज की बोली का मूल्य 50,000 रुपये प्रति टन यानी 50 रुपये प्रति किलो होगा।

अजित शाह ने कहा कि विदेशों से प्याज आने से कीमतों में वृद्धि पर फिलहाल लगाम लग गई है, लेकिन प्याज के दाम में गिरावट तभी आएगी, जब नई फसल की आवक बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर प्याज का आयात नहीं होता तो दाम आसमान चढ़ जाता।

आजादपुर मंडी पोटैटो ऑनियन मर्चेट एसोसिएशन यानी पोमा के जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि राजस्थान से प्याज की नई फसल की आवक होने लगी है। हालांकि, नई फसल की आवक अभी कम हो रही है।

केंद्र सरकार ने 23 अक्टूबर को थोक एवं खुदरा व्यापारियों के लिए प्याज का स्टॉक रखने की सीमा तय कर दी है, जिसके अनुसार खुदरा कारोबारी अधिकतम दो टन और थोक व्यापारी अधिकतम 25 टन प्याज का स्टॉक कर सकता है। सरकार ने 31 दिसंबर, 2020 तक की अवधि के लिए प्याज पर स्टॉक लिमिट लगाई है।

इससे पहले 14 सितंबर को ही सरकार ने प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी थी। वहीं, नैफेड के पास पड़े बफर स्टॉक से 36,000 टन प्याज देश के बाजारों में उतारी गई है।

पीएमजे/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Foreign onions are not cheap, there will be relief from inflation on increasing domestic arrivals
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। धान की सरकारी खरीद चालू खरीफ विपणन सीजन 2020-21 में 200 लाख टन के पार हो गया है, जिसमें से सिर्फ पंजाब में करीब 143 लाख टन धान की खरीद हुई है।

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से रविवार को मिली धान की खरीद के आंकड़ों के अनुसार, सरकारी एजेंसियों ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, केरल और गुजरात में 31 अक्टूबर तक किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर 204.59 लाख टन धान खरीदा लिया था जोकि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 21.16 फीसदी अधिक है।

सरकार ने चालू फसल वर्ष के लिए कॉमन ग्रेड के धान का एमएसपी 1,868 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए वेरायटी के धान का 1,888 रुपये प्रतिक्विंटल तय किया है।

मंत्रालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में 142.81 लाख टन धान खरीद हो चुकी है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 69.80 फीसदी अधिक है।

मंत्रालय ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम और राज्यों की खरीद एजेंसियों ने चालू खरीफ विपणन सीजन में किसानों से 742 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है जोकि पिछले साल के 627 लाख टन से 18 फीसदी अधिक है।

राज्यों के प्रस्तावों पर केंद्र सरकार ने तमिलनाडु, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और आंध्रप्रदेश से कीमत समर्थन स्कीम यानी पीएसएस के तहत 45.10 लाख टन दलहन और तिलहन की खरीद की अनुमति दी है।

मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, अक्टूबर के आखिर तक नोडल एजेंसियों के जरिए सरकार ने 10,293.61 टन मूंग, उड़द, मूंगफली व सोयाबीन की खरीद की है।

वहीं, भारतीय कपास निगम ने एमएसपी पर 6,33,719 गांठ (एक गांठ में 170 किलो) कपास किसानों से खरीदा है।

पीएमजे/आरएचए



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Government procurement of paddy crosses 200 lakh tonnes
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने रविवार को कहा कि अक्टूबर में उसकी घरेलू बिक्री 8.3 प्रतिशत बढ़कर 10,836 इकाई हो गई।

पिछले साल की इसी अवधि के दौरान कंपनी ने 10,010 इकाइयों की बिक्री की सूचना दी थी।

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड, मार्केटिंग एंड सेल्स, वरिष्ठ वाइस प्रेसीडेंट और निदेशक राजेश गोयल ने कहा, हमने बाजार की धारणा के अनुरूप सकारात्मक बिक्री की गति देखी और हमारे अक्टूबर के परिणाम हमारी योजना के अनुसार रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अक्टूबर के मध्य में नवरात्रि से त्योहारी खरीदारी बढ़ी और कंपनी इस अवधि के दौरान अधिकतम डिलीवरी पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

गोयल ने आगे कहा, त्योहारी सीजन से पहले पेश किए गए हमारे मजबूत और फ्रेश प्रोडक्ट लाइन-अप का धन्यवाद और कई उपभोक्ता ऑफर जारी करते हुए हम इस मांग को दिवाली के माध्यम से जारी रखने की उम्मीद करते हैं, जिससे हमारे और उद्योग में बड़े पैमाने पर विकास देखा जाएगा।

कंपनी ने कुल 84 इकाइयों का निर्यात किया।

एमएनएस/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Honda Cars India domestic sales up 8 percent in October
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह चालू वित्त वर्ष के दौरान पहली बार बीते महीने अक्टूबर में एक लाख करोड़ के पार चला गया। वित्त मंत्रालय की तरफ से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार, बीते अक्टूबर 2020 में सकल जीएसटी संग्रह 1,05,155 करोड़ रुपये रहा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस साल अक्टूबर में जीएसटी संग्रह पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा है।

सकल जीएसटी राजस्व में सेंट्रल जीएसटी (सीजीएसटी) 19,193 करोड़ रुपये स्टेट जीएसटी (एसजीएसटी) 25,411 करोड़ रुपये और इंटिग्रेटेड जीएसटी (आईजीएसटी) 52,540 करोड़ रुपये (आयातित माल पर संग्रहित कर 23,375 करोड़ रुपये समेत) और उपकर 8,011 करोड़ रुपये (आयातित माल पर संग्रहित उपकर 932 करोड़ रुपये समेत) शमिल हैं।

वस्तुओं के आयात से प्राप्त राजस्व में अक्टूबर महीने के दौरान नौ फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई जबकि घरेलू लेन-देन से प्राप्त राजस्व (सेवा निर्यात समेत) पिछले साल के अक्टबूर से 11 फीसदी ज्यादा रहा।

वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी से अनुसार, 31 अक्टूबर तक जीएसटीआर-3बी रिटर्न की कुल संख्या 80 लाख हो चुकी थी। वित्त मंत्रालय के अनुसार, जीएसटी राजस्व में जुलाई, अगस्त और सितंबर के मुकाबले वृद्धि से अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत मिलते हैं।

पीएमजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
GST collection crosses 1 lakh crore in October
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चाइना की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo (ओप्पो) ने अपने F17 Pro हैंडसेट का Matte Gold कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट को खासतौर पर त्यौहारी सीजन को देखते हुए लॉन्च किया है। जिसमें ग्राहकों को खास दीवाली गिफ्ट बॉक्स दिया जाएगा। इसके अलावा दीवाली एक्सक्लूसिव बैक कवर भी दिया जाएगा। इस गिफ्ट बॉक्स में OPPO की 10,000mAh पावरबैंक मुफ्त मिलेगी, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
 
फोन के बाकी फीचर्स में कोई बदलाव नही होगा। बात करें कीमत की तो इसे कंपनी ने 23,990 की कीमत में लॉन्च किया है। लॉन्चिंग के साथ ही फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Micromax ने सब-ब्रांड 'In' के साथ करेगी वापिसी, टीजर किया जारी

Oppo F17 Pro स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले

Oppo F17 Pro में 6.43 इंच की फुल एचडी+ ​सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1,080x2,400 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। 

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में फोन ड्यूल कैमरा दिया गया है। इसमें प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।

Samsung Galaxy Fit2 भारत में लॉन्च, मिलेगी 15 दिन की बैटरी लाइफ

रैम/ रोम/ प्लेटफार्म/ प्रोसेसर
Matte Gold कलर वेरिएंट को सिंगल वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। यह फोन एंड्राइड 10 ओएस पर रन करता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Helio P95 प्रोसेसर दिया गया है। 

बैटरी
पावर के लिए इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Oppo F17 Pro Matte Gold Color Variant Launch, Learn Price
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Micromax (माइक्रोमैक्स) लगभग ढाई साल बाद बाजार में वापसी करने की तैयारी कर रही है। इस बार कंपनी अपने सब-ब्रांड 'In' (इन) के तहत हैंडसेट लॉन्च करेगी। हाल ही में कंपनी ने इसको लेकर जानकारी दी है, जिसके अनुसार इस फोन को 3 नंबवर को बाजार में उतारा जाएगा। 

कंपनी ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में कहा, आओ करें थोड़ी चीनी कम। 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे माइक्रोमैक्स के स्मार्टफोन की नई इनमोबाइल रेंज के मेगा अनावरण के लिए तैयार रहें।

दुनिया का पहला कॉन्टैक्टलेस थर्मामीटर वाला Lava Pulse 1 हुआ लॉन्च, जानें कीमत

वहीं अब इस स्मार्टफोन का फर्स्ट लुक सामने आया है। जो कि काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। बता दें कि कंपनी लॉन्च इवेंट वर्चुअली आयोजित करेगी। Micromax In सीरीज भारत में चाइनीज ब्रांड को टक्कर देगी। Micromax In सीरीज को लेकर कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। जिसमें फोन के लुक्स को देखा जा सकता है। इसके अलावा इसके कलर वेरिएंट और कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। 

सामने आई इमेज के अनुसार यह फोन तीन अलग कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें ग्रीन, व्हाइट और पर्पल कलर शामिल है। इसके अलावा फोन का साइड पैनल दिखाया गया है जिसमें वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं।  

Nokia 2 V Tella डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Micromax In सीरीज की संभावित कीमत
कंपनी द्वारा सीरीज में दो फोन लॉन्च करने की उम्मीद जताई जा रही है, जो मीडियाटेक Helio G35 35 और मीडियाटेक Helio G35 85 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। 

Helio G35 के साथ मॉडल में 6.5 इंच की एचडी डिस्प्ले, 3GB रैम और 32GB स्टोरेज की सुविधा है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दिए जाने की संभावना है।

बात करें कीमत की तो माइक्रोमैक्स की इन स्मार्टफोन सीरीज की कीमत देश में 7,000 रुपए से 15,000 रुपए के बीच हो सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Micromax In first look revealed, know how will be special the smartphone
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget