Latest Post

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। फिक्की की अध्यक्ष संगीता रेड्डी ने रविवार को कहा कि कोविड संकट से निपटने की भारत की रणनीति सफल रही है और देश की अर्थव्यवस्था फिर से तेजी से उछाल मारने और मजबूत होकर उभरने के लिए तैयार है।

फिक्की ने एक बयान में रेड्डी के हवाले से कहा, महामारी प्रबंधन के लिए कोई मानक पुस्तिका नहीं थी। दुनियाभर में सरकारों के लिए जीवन और आजीविका की रक्षा के बीच एक संतुलन बनना दुविधा रही है।

उन्होंने कहा कि भारत ने स्वास्थ्य अवसंरचना को बढ़ाने और मानव जीवन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक सख्त लॉकडाउन का रास्ता अपनाया। यह रणनीति कारगर रही। बेहतर इलाज देने के लिए विज्ञान विकसित हुआ, चिकित्सा बुनियादी ढांचे का निर्माण किया गया, पीपीई जैसी आपूर्ति में तेजी आई और मृत्युदर कम हो गई।

उद्योग निकाय की अध्यक्ष का मानना है कि यह आजीविका के मोर्चे पर साहसिक कदम उठाने का समय है।

इस बात का जिक्र करते हुए कि हाल की मौद्रिक नीति यह आश्वासन देती है कि अर्थव्यवस्था को बनाए रखने के लिए सरकार और नियामक सब कुछ करेंगे, रेड्डी ने कहा, हम अपने विकास के एजेंडे को जोरों से आगे बढ़ाना शुरू करें।

उन्होंने कहा कि सितंबर 2020 में विनिर्माण और सेवाओं के लिए पीएमआई क्रमश: 56.8 और 49.8 तक पहुंच गया। ई-वे बिल वॉल्यूम में बढ़ोतरी हुई है, प्रमुख वस्तुओं के राजस्व में सुधार, निर्यात में सकारात्मक वृद्धि हुई है।

वीएवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Economy ready to recover from recession, time to take bold steps: FICCI
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। कोरोना महामारी के बावजूद अक्टूबर 2020 में भारतीय रेल ने माल ढुलाई और कमाई की रफ्तार बनाए रखते हुए, पिछले साल की इसी अवधि की ढुलाई और कमाई के आंकड़े को पार कर लिया।

रेलवे मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि अक्टूबर में रेलवे ने कुल 10.816 करोड़ टन लोड दर्ज किया, जो पिछले साल के 9.375 करोड़ टन के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है।

बयान में कहा गया कि इस अवधि के दौरान रेलवे ने माल ढुलाई से 10,405.12 करोड़ रुपये कमाए, जो पिछले साल की 9,536.22 करोड़ रुपये की आय की तुलना में 868.90 करोड़ रुपये (9 प्रतिशत) अधिक है।

10.816 करोड़ टन लोड में 4.697 करोड़ टन कोयला, 1.468 करोड़ टन लौह अयस्क, 50.3 लाख टन खाद्यान्न, 59.3 लाख टन उर्वरक और 66.2 लाख टन सीमेंट (क्लिंकर को छोड़कर) शामिल है।

रेल द्वारा माल ढुलाई को बहुत ही आकर्षक बनाने के लिए कई रियायतें और छूट प्रदान की जाती हैं। मंत्रालय ने कहा कि माल ढुलाई में सुधार को संस्थागत रूप दिया जाएगा।

नए व्यवसाय को आकर्षित करने और मौजूदा ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के लिए, रेल मंत्रालय ने लोहा और इस्पात, सीमेंट, बिजली, कोयला, ऑटोमोबाइल क्षेत्रों और रसद सेवा प्रदाताओं के शीर्ष नेताओं के साथ बैठकें की हैं।

वीएवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Railway freight, earnings more than in October 2019
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Micromax (माइक्रोमैक्स) लगभग ढाई साल बाद बाजार में वापसी करने की तैयारी कर रही है। इस बार कंपनी अपने सब-ब्रांड 'In' (इन) के तहत हैंडसेट लॉन्च करेगी। हाल ही में कंपनी ने इसको लेकर जानकारी दी है, जिसके अनुसार इस फोन को 3 नंबवर को बाजार में उतारा जाएगा। 

कंपनी ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में कहा, आओ करें थोड़ी चीनी कम। 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे माइक्रोमैक्स के स्मार्टफोन की नई इनमोबाइल रेंज के मेगा अनावरण के लिए तैयार रहें।

दुनिया का पहला कॉन्टैक्टलेस थर्मामीटर वाला Lava Pulse 1 हुआ लॉन्च, जानें कीमत

वहीं अब इस स्मार्टफोन का फर्स्ट लुक सामने आया है। जो कि काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। बता दें कि कंपनी लॉन्च इवेंट वर्चुअली आयोजित करेगी। Micromax In सीरीज भारत में चाइनीज ब्रांड को टक्कर देगी। Micromax In सीरीज को लेकर कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। जिसमें फोन के लुक्स को देखा जा सकता है। इसके अलावा इसके कलर वेरिएंट और कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। 

सामने आई इमेज के अनुसार यह फोन तीन अलग कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें ग्रीन, व्हाइट और पर्पल कलर शामिल है। इसके अलावा फोन का साइड पैनल दिखाया गया है जिसमें वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं।  

Nokia 2 V Tella डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Micromax In सीरीज की संभावित कीमत
कंपनी द्वारा सीरीज में दो फोन लॉन्च करने की उम्मीद जताई जा रही है, जो मीडियाटेक Helio G35 35 और मीडियाटेक Helio G35 85 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। 

Helio G35 के साथ मॉडल में 6.5 इंच की एचडी डिस्प्ले, 3GB रैम और 32GB स्टोरेज की सुविधा है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दिए जाने की संभावना है।

बात करें कीमत की तो माइक्रोमैक्स की इन स्मार्टफोन सीरीज की कीमत देश में 7,000 रुपए से 15,000 रुपए के बीच हो सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Micromax In first look revealed, know how will be special the smartphone
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। महिंद्रा एंड महिंद्रा (एम एंड एम) ने रविवार को अक्टूबर में अपने वाहनों की कुल बिक्री में 14.5 फीसदी गिरावट होने की सूचना दी है। इस दौरान कंपनी ने 44,359 व्हीकल्स बेचे हैं।

पिछले साल इसी दरमियां कंपनी ने 51,896 इकाइयों की बिक्री की थी।

समूह ने जारी अपने एक बयान में कहा है कि कंपनी के पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में पिछले महीने 18,622 वाहनों की बिक्री के साथ 1 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इस श्रेणी में यूटिलिटी व्हीकल्स, कारें और वैन आते हैं।

हालांकि, कंपनी के यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में इस साल अक्टूबर के महीने में 18,317 इकाइयों की बिक्री के साथ पिछले साल के अक्टूबर के मुकाबले (17,785 इकाइयों की बिक्री) तीन फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, ऑटोमोटिव डिविजन वीजय नाकरा ने पैसेंजर व्हीकल्स के परफॉर्मेस पर टिप्पणी करते हुए कहा, आपूर्ति में कुछ बाधाएं होने के बावजूद भी यूटिलिटि व्हीकल्स में 3 प्रतिशत की वृद्धि हासिल कर हम खुश हैं। हमारे ब्रांड्स स्र्कोपियो, बलेरो और एक्सयूवी 300 निरंतर बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं, जबकि बूकिंग के मामले में हमारे नए मॉडल थार ने अपने लॉन्च होने के एक महीने के भीतर ही नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है।

उन्होंने कहा कि महिंद्रा ने फेस्टिव सीजन की शुरुआत सकारात्मकता के साथ की है क्योंकि पिछले साल के मुकाबले इस बार डिलीवरी और बुकिंग दोनों बेहतर रही है।

एएसएन/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mahindra sales fell 14 percent in October, utility vehicles up 3 percent
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने रविवार को कहा कि उसने कोविड-19 महामारी के बीच अक्टूबर महीने में सबसे ज्यादा मासिक घरेलू बिक्री दर्ज की है। कंपनी के मुताबिक, इसने अक्टूबर में 56,605 कारें बेची हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर 2019 में बेची गई 50,010 इकाइयों की तुलना में इसकी घरेलू बिक्री में 13.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। त्योहारी सीजन के दौरान मांग में बढ़ोतरी होती है।

हालांकि, इसका निर्यात अक्टूबर में 10.1 प्रतिशत घटकर 12,230 इकाई रह गया। साल दर साल आधार पर इसकी बिक्री 68,835 इकाई अथवा 8.2 प्रतिशत अधिक रही।

अक्टूबर में बिक्री प्रदर्शन पर, एचएमआईएल के निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा), तरुण गर्ग ने कहा, त्यौहारी सीजन के आगमन के साथ, हुंडई अपने सुपर परफॉर्मर ब्रांडों के माध्यम से अपने ग्राहकों के साथ खुशी और उत्सव साझा करती है - सभी नए ब्रांड जैसे - क्रेटा, वर्ना, औरा ने अक्टूबर 2019 की तुलना में इस साल अक्टूबर में 13.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 56,605 इकाइयों की ऐतिहासिक बिक्री की।

उन्होंने कहा कि अक्टूबर बिक्री प्रदर्शन ने कारोबारी माहौल में पॉजिटिविटी ला दी है।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hyundai sold the most cars in October amid epidemic
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) ने एमेजॉन की तुलना औपनिवेशिक युग के ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ की है जिसने भारतीय राज्यों को एक-एक करके अधिग्रहित किया और भारतीय व्यापार पर एकाधिकार कर लिया।

कैट ने फ्यूचर रिटेल को अपना समर्थन दिया है।

फ्यूचर रिटेल के बयान पर टिप्पणी करते हुए कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, एमेजॉन द्वारा अधिग्रहण करने की लड़ाई के परिणामस्वरूप भारतीय मूल के फ्यूचर रिटेल समूह द्वारा लिक्विडेशन को अपनाने के लिए हाल ही में दिया गया बयान हमें औपनिवेशिक युग की याद दिलाता है जब ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय राज्यों को एक-एक करके हथिया कर भारतीय व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू की थी।

उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार और कॉर्पोरेट इंडिया के लिए खतरे की घंटी है और और विदेशी फंड वाले बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा भारतीय खुदरा व्यापार को नियंत्रित करने की कुटिल मंशा को उजागर किया है।

उन्होंने आगे कहा कि एमेजॉन खुद सरकार की एफडीआई नीति के घोर उल्लंघन के विभिन्न आरोपों पर भारत में जांच का सामना कर रहा है।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया ने कहा कि ऐसे समय में जब एक भारतीय कंपनी का अस्तित्व दांव पर है, कैट फ्यूचर रिटेल के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है क्योंकि यह एक भारतीय कंपनी है।

हालांकि, भरतिया ने फिक्की और सीआईआई जैसे उद्योग निकायों की चुप्पी पर सवाल उठाया, जो हमेशा भारत में उद्योग और वाणिज्य के पैरोकार होने का दावा करते हैं।

दोनों ने किशोर बियानी से आग्रह किया कि डिस्ट्रीब्यूटर्स बिरादरी और फ्यूचर रिटेल के आपूर्तिकर्ताओं को जल्द से जल्द भुगतान किया जाना चाहिए और उन्हें किसी भी परेशानी में नहीं फंसना चाहिए, एक ऐसा आश्वासन है जो कैट और ऑल इंडिया एफएमसीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन को दिया गया है।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kat supports Future Retail in the fight against Amazon
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस) मारुति सुजुकी इंडिया ने अक्टूबर महीने में अपनी कुल बिक्री में 18.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

कंपनी ने पिछले महीने अक्टूबर में 1,82,448 यूनिट बेची, जबकि यही आंकड़े पिछले साल अक्टूबर में 1,53,435 थे।

अन्य मूल उपकरण निमार्ताओं (ओईएम) की बिक्री सहित कंपनी की घरेलू बिक्री 1,72,862 इकाई थी, जो साल-दर-साल आधार पर 19.8 प्रतिशत अधिक रही।

मारुति सुजुकी ने अक्टूबर में देश में 1,63,656 यात्री वाहन बेचे, जो 17.6 प्रतिशत अधिक था।

हालांकि मिनी सेगमेंट की कारें, जिनमें ऑल्टो और एस-प्रेसो शामिल हैं, उनकी बिक्री में 28,462 यूनिट्स की 0.3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, कॉम्पैक्ट सेगमेंट में बिक्री 26.6 प्रतिशत बढ़कर 95,067 यूनिट्स हो गई।

मारुति के कॉम्पैक्ट सेगमेंट में मॉडल में वैगनआर, स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो, डिजायर और टूर एस शामिल हैं।

वहीं इसके हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी की बिक्री भी पिछले महीने 30.5 प्रतिशत बढ़कर 3,169 इकाई हो गई।

अक्टूबर में कंपनी के निर्यात में भी सुधार हुआ। इसने विदेशों में 9,586 वाहनों की बिक्री की, जो साल-दर-साल आधार पर 4.7 प्रतिशत अधिक है।

एमएनएस/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Maruti Suzuki October sales up 1.8 percent at 1.8 lakh units
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget